पूर्वांचल के माफिया डॉन रहे अतीक अहमद का बेटा अली अहमद अभी तक प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में बंद था. उसे कड़ी सुरक्षा में नैनी जेल से झांसी जिला कारागार लाया गया है. यहां उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा जाएगा. अली ने गिड़गिड़ाते हुए गुहार लगाई कि मुख्यमंत्री जी अब और न सताया जाए, जो हो गया वो हो गया. बस अब बचा लें.