आर्मी चीफ जनरल द्विवेदी ने कहा कि भारत 1950 से संयुक्त राष्ट्र के पीस मिशन में सक्रिय योगदान दे रहा है. भारत वर्तमान में 11 संघर्ष क्षेत्रों में से 9 में अपनी सेनाओं के माध्यम से शांति स्थापना में सहयोग कर रहा है. उन्होंने शांति रक्षा के लिए सेनाओं के संयुक्त प्रयास और अंतर-संचालन को बढ़ावा देने पर जोर दिया.