दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का स्तर अत्यंत गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है. नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद और हापुड़ जैसे क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 से ऊपर दर्ज किया गया है. प्रदूषण के कारण सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं.