केंद्रीयमंत्री अमित शाह ने नई सहकारिता नीति पेश की, जिसका लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत बनाना है. नीति के तहत हर गांव में एक सहकारी इकाई स्थापित करने और सहकारी समितियों में 30% वृद्धि करना है. मंत्रालय ने पर्यटन, टैक्सी, बीमा और हरित ऊर्जा क्षेत्रों में सहकारी इकाइयों के विस्तार की योजना बनाई है.