अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है जो एक अगस्त से लागू होगा. ट्रंप ने यह घोषणा तब की जब अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते की बातचीत जारी है और प्रगति नहीं हुई है. अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर व्यापारिक और कूटनीतिक कार्रवाई की चेतावनी पहले ही दे दी थी.