दिल्ली और एनसीआर सहित भारत के कई बड़े शहरों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है. संसद के शीतकालीन सत्र में प्रदूषण पर चर्चा नहीं हो सकी, जिसके लिए सरकार ने विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष के अस्वीकार्य व्यवहार के कारण प्रदूषण पर चर्चा नहीं हुई.