मेघालय के उमरोई सैन्य स्टेशन में भारत सहित तेरह देशों के चार सौ सैनिकों ने आतंकवाद के खिलाफ गुर सीखे इस अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद, सीमा पार अपराध, समुद्री खतरा और क्षेत्रीय अस्थिरता जैसी चुनौतियों से निपटना था सैनिकों ने जंगलों में रस्सियों से उतरना, छिपे हुए बमों का पता लगाना और घात लगाकर हमला करना जैसे कई कौशल सीखे