अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी एक बार फिर से एशिया के सबसे अमीर शख्स बनने की तरफ बढ़ रहे हैं. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, दो दिन में गौतम अदाणी की नेटवर्थ बढ़कर 95.7 अरब डॉलर हो गई है. एशिया के सबसे अमीर इंसान का खिताब अभी मुकेश अंबानी के नाम हैं, जिनकी नेटवर्थ 98.6 अरब डॉलर है.