भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार कमजोर वर्गों को बिना आर्थिक बोझ के समय पर इलाज सुनिश्चित कर रही है. मोगा की 98 वर्षीय महिला मुख्तियार कौर को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैंसर का कैशलेस उपचार प्रदान किया गया. योजना के तहत उन्नत दवाओं और सहायक चिकित्सा के साथ निरंतर चिकित्सकीय निगरानी सुनिश्चित किया जाता है.