भारत ने छह यूक्रेनी नागरिकों की गिरफ्तारी मामले को पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत जांचने की बात कही है. यूक्रेन दूतावास ने गिरफ्तार नागरिकों को काउंसलर एक्सेस देने का औपचारिक अनुरोध भारत को भेजा है. गिरफ्तार अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों पर गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं.