प्रवर्तन निदेशालय ने गोवा और हैदराबाद में 13 ठिकानों पर जमीन हड़पने के मामले में छापेमारी की. जांच में पता चला कि यशवंत सावंत और साथियों ने फर्जी दस्तावेजों से 3.5 लाख वर्ग मीटर जमीन अपने नाम करवाई. आरोपियों ने जमीनों में से कुछ बेचकर 1200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है.