मुंबई में एक 12 वर्षीय बच्ची को बांग्लादेश से भारत लाकर वेश्यावृत्ति में मजबूर किया गया था. बच्ची को हार्मोनल इंजेक्शन देकर जल्द युवावस्था में लाने का प्रयास किया गया था. वसई के नायगांव में बच्ची को पुलिस और एनजीओ की मदद से 26 जुलाई को बचाया गया था.