तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत हो गई. कई लोग घायल हो गए. शुरुआती जानकारी के अनुसार भगदड़ में 8 बच्चे, 16 महिला सहित 38 लोगों की मौत हुई है. मुख्यमंत्री MK स्टालिन ने तुरंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के निर्देश दिए.