महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में मार्च के महीने में ही मई-जून जैसी भीषण गर्मी का अनुभव होने लगा है. विदर्भ के अकोला और ब्रह्मपुरी जैसे इलाकों में तापमान करीब 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. अत्यधिक गर्मी को देखते हुए विदर्भ के सभी स्कूल अब सुबह सात बजे से 11:45 बजे तक ही संचालित होंगे.