दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी भीषण आग में चार कर्मचारियों की मौत हो गई. आग दोपहर लगभग तीन बजे शोरूम की पहली मंजिल से शुरू होकर तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गई थी. मृतक अमनदीप कौर, आयुषी, पायल और रवि की उम्र 21 से 28 वर्ष के बीच थी और वे अपने परिवार के मुख्य कमाऊ थे.