AAP विधायक अनिल झा ने कालकाजी मंदिर हत्या मामले को भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिस की नाकामी बताया है. झा ने कहा कि कानून व्यवस्था का बुरा हाल है, BJP इसे संभालने में फेल रही है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने राज्य सरकार पर हमला बोला और सीएम रेखा गुप्ता का इस्तीफा मांगा.