दिल्ली पुलिस ने क्रिसमस और नए साल के मद्देनजर लगभग 20 पुलिस और अर्धसैनिक कर्मियों को तैनात किया है. सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई, ताकि पड़ोसी राज्यों से आने वाले लोगों के संभावित उपद्रव को रोका जा सके. यातायात पुलिस ने मोटरसाइकिल स्टंट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की योजना बनाई है.