दिल्ली में क्रिसमस के दिन धूप और तेज हवाओं ने वायु गुणवत्ता में सुधार किया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली का औसत AQI 220 रहा, सबसे कम AQI लोधी रोड इलाके का रहा. प्रदूषण कम होने के साथ ही धूप ने सप्राइस दिया. क्रिसमस के दिन सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में अच्छी धूप खिली.