दिल्ली के रोहिणी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी को बाथरूम में चाकू से गोदकर मार दिया गया. बेटे ने 3 नवंबर की दोपहर को पुलिस को कॉल कर पिता की हत्या की जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो फ्लैट के बाथरूम में एक शख्स का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था.