दिल्ली सरकार ने दिल्ली-NCR में पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों पर रोक के आदेश पर पुनर्विचार की मांग की है. सरकार ने कहा है कि BS-6 वाहन BS-4 वाहनों की तुलना में प्रदूषण कम फैलाते हैं और उम्र के आधार पर रोक अनुचित है. दिल्ली सरकार ने केंद्र और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से वैज्ञानिक अध्ययन कराए जाने का अनुरोध किया है.