दिल्ली सरकार की EV नीति में स्कूल बसों का 10 प्रतिशत हिस्सा 2 साल में इलेक्ट्रिक बसों में बदलना होगा. 2030 तक दिल्ली के स्कूलों को अपने बस बेड़े का 30 प्रतिशत हिस्सा इलेक्ट्रिक बसों से संचालित करना अनिवार्य होगा. नीति सभी प्रकार के स्कूल बस बेड़े पर लागू होगी जिसमें पट्टे पर ली गई और प्राइवेट बसें भी शामिल हैं.