दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की साजिश मामले में तहसीन सैय्यद को गुजरात से गिरफ्तार किया है. तहसीन पर आरोप है कि उसने मुख्य आरोपी राजेश की हमले की योजना में आर्थिक और अन्य मदद की थी. राजेश ने मुख्यमंत्री आवास पर जाने से पहले सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था देख वापस लौटने का फैसला किया था.