दिल्ली सरकार ने यमुना नदी पर बने ITO बैराज का कंट्रोल हरियाणा से मांगने का फैसला किया है. ITO बैराज का रखरखाव हरियाणा के सिंचाई विभाग के पास है. बाढ़ नियंत्रण में इसकी अहम भूमिका है. साल 2023 में इस बैराज के गेट न खुल पाने से दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई थी.