दिल्ली के द्वारका में करण देव की संदिग्ध मौत की जांच में पत्नी और उसके देवर की साजिश सामने आई है. पत्नी ने पहले नींद की गोलियां देकर करण को बेसुध किया और बाद में देवर के साथ मिलकर बिजली का शॉक दिया. इंस्टाग्राम चैट से पता चला कि पत्नी और देवर के बीच प्रेम संबंध था और हत्या की योजना बनाई गई थी.