बिजनौर जिले के नगीना थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर राजकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजकुमार को अस्पताल में मरीज बनकर घुसा बाइक सवार बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग की डॉक्टर को गंभीर चोट लगने पर तुरंत सीएचसी नगीना ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया