दिल्ली के मोती नगर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार बेचू लाल को मारी टक्कर, मौके पर मौत. हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया है, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. टक्कर इतनी तेज थी कि कार का एयरबैग खुल गया, जबकि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.