गाजियाबाद के थाना खोड़ा इलाके में दोस्तों के बीच शराब पीने के विवाद ने दो युवकों की जान ले ली. मृतकों की पहचान सत्यम और श्रीपाल के रूप में हुई, जिनकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है. पांच दोस्तों में हुए झगड़े के दौरान तीन आरोपियों ने चाकू से सत्यम और श्रीपाल पर हमला किया.