यूएई ने एशिया कप 2025 में अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में ओमान को 42 रनों से हराकर जीत दर्ज की. यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए और ओमान की टीम 130 रन पर ऑलआउट हो गई थी. इस हार के साथ ही ओमान सुपर-4 की रेस से बाहर हो गई है, जबकि ग्रुप ए से टीम इंडिया ने अपनी जगह बना ली है.