एशिया कप का इतिहास 1984 से शुरू हुआ और इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ सबसे तेज शतक बनाया था. शाहिद अफरीदी ने 53 गेंदों में शतक जड़कर एशिया कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड कायम किया था.