मेजर लीग क्रिकेट 2025 के दूसरे क्वालीफायर में एमआई न्यूयॉर्क ने टेक्सास सुपर किंग्स को छह गेंद शेष रहते सात विकेट से हराया. वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने नाबाद 47 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे. एमआई के कप्तान निकोलस पूरन ने 36 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए, जिसमें एक 102 मीटर लंबा छक्का भी शामिल था.