भारत ने पाकिस्तान को कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के प्रदर्शन से सात विकेट से हराया था. भारतीय टीम ने मैच खत्म होने पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया और ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद किया था. मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने पाकिस्तान को पहले ही भारत के इस फैसले के बारे में सूचित किया था.