मेलबर्न ग्राउंड के प्रमुख पिच क्यूरेटर मैट पेज ने टेस्ट मैच दो दिन में खत्म होने पर गहरी निराशा जताई है. पेज ने कहा कि पहले दिन में बीस विकेट गिरना उनके करियर का सबसे हैरान करने वाला अनुभव था. मेलबर्न क्रिकेट क्लब के चीफ स्टुअर्ट फॉक्स ने पिच को बॉलर्स के पक्ष में बताते हुए क्यूरेटर टीम का समर्थन किया.