सूर्यकुमार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले सक्रिय भारतीय बल्लेबाज हैं. उन्होंने 83 मैचों में 38.20 की औसत और 167.07 की स्ट्राइक रेट से 2598 रन बनाए हैं, जिसमें 146 छक्के शामिल हैं. रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 159 मैचों में 205 छक्के लगाए हैं, जो इस फॉर्मेट में सर्वाधिक हैं.