CLAT 2020: कल से शुरू हो रही है आवेदन की प्रक्रिया, ऐसे कर सकेंगे अप्लाई
Career
Updated: Dec 31, 2019
CLAT 2020: CLAT के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जनवरी 2020 से शुरू हो रही है. कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू (नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी) द्वारा एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है. इस कंसोर्टियम में देश की 21 लॉ यूनिवर्सिटी शामिल हैं जो कि एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रमों में एडमिशन देती हैं. उम्मीदवार CLAT 2020 परीक्षा के लिए मार्च के महीन तक आवेदन कर सकेंगे. 31 मार्च आवेदन की आखिरी तारीख है. परीक्षा संभावित तौर पर 10 मई को आयोजित की जा सकती है.
Read more