एसबीआई की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत की तीसरी तिमाही में जीडीपी 8 प्रतिशत से अधिक बढ़ सकती है. ग्रामीण क्षेत्रों में खेती और अन्य गतिविधियों से खपत बढ़ी है जबकि शहरी इलाकों में खरीदारी में तेजी आई है. भारत 27 फरवरी से जीडीपी के बेस ईयर को 2011-12 से बदलकर 2022-23 करने जा रहा है.