साल 2013 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म दृश्यम ने 2 से 5 करोड़ रुपए के बजट में बनकर वर्ल्डवाइड 62 करोड़ रुपए की कमाई की. दृश्यम मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की पहली ऐसी फिल्म बनी जिसने 50 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की और डेढ़ सौ दिनों तक सिनेमाघरों में चली. इस फिल्म का हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, सिंहल समेत कुल छह भाषाओं में रीमेक बनाया गया और अंग्रेजी रीमेक की योजना भी चल रही है.