राकेश बेदी ने 1979 में फिल्म हमारे तुम्हारे से अभिनय की शुरुआत की थी, लेकिन पहचान चश्मे बद्दूर से मिली चश्मे बद्दूर 1981 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन सई परांजपे ने किया और इसमें तीन दोस्तों की कहानी थी फिल्म दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र जीवन और 1980 के दशक की दिल्ली की सादगीपूर्ण जिंदगी को बखूबी प्रस्तुत करती है