साल दो हजार एक में आई फिल्म नायक - द रियल हीरो ने एक आम आदमी के मुख्यमंत्री बनने की कहानी पेश की थी. अनिल कपूर और रानी मुखर्जी ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई जबकि अमरीश पुरी और परेश रावल ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए थे. फिल्म के एक एक्शन सीन में अनिल कपूर को मिट्टी में लपेट कर उनके ऊपर हमला करते दिखाया गया था जो काफी प्रभावशाली था.