सिवान के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में पंचायत मुखिया रांधा साह को अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतारा. वारदात फुलवरिया मोड़ के नजदीक हुई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने मुखिया को निशाना बनाकर हमला किया था. मुखिया की हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू किया.