बिहार सरकार ने पूर्व CM राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का आदेश दिया है. 10 सर्कुलर रोड का बंगला अब बिहार सरकार के मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया गया है. राबड़ी देवी ने इस आदेश का विरोध करते हुए कहा कि वो आवास खाली नहीं करेंगी.