जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की सभा में खाने पर ऐसी भीड़ उमड़ी कि जिसे संभालना मुश्किल हो गया. सभा स्थल पर वेज बिरयानी सहित कई खाने की चीजों की व्यवस्था की गई थी, जिसे खाने के लिए आपाधापी मच गई. खाने के बंदोबस्त के बावजूद भी प्रशांत किशोर की सभा में उम्मीद के मुताबिक लोग नहीं पहुंचे, जिससे पंडाल में कई कुर्सियां खाली रह गईं.