तेजस्वी यादव के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण एफआईआर दर्ज की गई है. शाहजहांपुर पुलिस ने भाजपा नगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता की शिकायत पर तेजस्वी यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में भाजपा विधायक मिलिंद नरोटे की शिकायत पर तेजस्वी के खिलाफ अलग FIR दर्ज की गई है.