बिहार के पटना में 15 अगस्त को दो मासूम बच्चों दीपक और लक्ष्मी की मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया था. बच्चों के शव एक बंद बाउंड्री में खड़ी कार से मिले, जिस पर परिजन ट्यूशन टीचर ममता पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. मृतकों के शरीर पर गला दबाने और जलाने के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या का शक और भी गहरा हो गया है.