पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने मकान विवाद के मामले में पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. विवादित मकान पटना में स्थित है, जहां पप्पू यादव ने 1995 में राजनीतिक पार्टी का कार्यालय बनाया था. मकान मालिक बीबी लाल और उनके पुत्र अब नहीं हैं, मकान वर्तमान में उनके पोते के स्वामित्व में है.