हाजीपुर सदर अस्पताल में सफाईकर्मी सुपरवाइजर और प्राइवेट एंबुलेंस चालक मरीजों का इलाज करते पाए गए थे. अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति में सीनियर नर्स मोबाइल में व्यस्त थी और इलाज कर्मियों का स्तर खराब दिखा. सफाईकर्मी सुपरवाइजर प्रभात और एंबुलेंस चालक संजय मरीजों को निजी अस्पताल में भर्ती कर मोटी रकम वसूलते हैं.