बिहार के पटना में एक नेपाली महिला ने एक व्यक्ति पर बस में रेप का आरोप लगाया है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. पीड़िता ने बताया कि वह परिवार से प्रताड़ित होकर सिलीगुड़ी से पटना आई थी, जहां आरोपी से उसकी मुलाकात हुई थी. आरोपी को बीएमपी का जवान बताया जा रहा था, पर डीएसपी अनु कुमारी ने इनकार करते हुए उसे ड्राइवर बताया है.