नालंदा सीट पर सीएम नीतीश के करीबी और मंत्री श्रवण कुमार ने एक बार फिर से जीत हासिल की है. नालंदा विधानसभा क्षेत्र में JDU को कुर्मी, कुशवाहा, मुस्लिम और अनुसूचित जाति के मतदाताओं का समर्थन प्राप्त है. नालंदा सीट पर श्रवण कुमार ने कांग्रेस उम्मीदवार कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया को हराया है.