पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए नवादा में अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने का प्रयास कर रहा है. मगध के कुल 26 विधानसभा सीटों में से पिछले चुनाव में महागठबंधन ने 19 सीटें जीत ली थी. पीएम मोदी की नवादा में यह चौथी रैली होगी, वो 2014 से लगातार यहां चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं.