बिहार की राजनीति में रोहिणी आचार्या के पोस्टर ने राजद के भीतर नए विवाद और उबाल को जन्म दिया है. लालू यादव इस समय सिंगापुर में हैं जहां उनकी बेटी रोहिणी भी रहती हैं जो उन्हें किडनी दे चुकी हैं. बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद रोहिणी ने तेजस्वी यादव और उनके नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे.