रेल मंत्रालय आगामी 28 अगस्त से गयाजी और दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू करेगा. अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें शयनयान, साधारण, पैंट्रीकार और एसएलआर शामिल हैं. गयाजी से दिल्ली की दूरी लगभग 1152 किलोमीटर है, जिसे यह ट्रेन करीब 19 से 19:30 घंटे में पूरा करेगी.